FSSAI ने एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स की कंपाउंडेड हींग की बिक्री पर तुरंत रोक लगाई।
ख़बर भारत की-30 अगस्त 2026
खाने-पीने की चीजों की जांच करने वाली सरकारी संस्था
FSSAI ने एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स की कंपाउंडेड हींग की बिक्री
पर तुरंत रोक लगा दी है. यह रोक कंपनी की हींग के सभी
वेरिएंट पर अगले आदेश तक लागू रहेगी. FSSAI ने यह
कार्रवाई जांच में हींग के तय मानकों पर खरा नहीं उतरने के
बाद की है. इसी तरह की कार्रवाई पुरानी हींग कंपनी लालजी
गोधू एंड कंपनी के खिलाफ भी की गई है.
