हरिद्वार कुंभ मेला 2027: चार अमृत स्नान सहित 11 प्रमुख स्नान तिथियां घोषित…

🇮🇳 ख़बर भारत की-14 नवंबर,2026, हरिद्वार |
कुंभ मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं और साधु-संतों के पहुंचने की संभावना है। गंगा में पवित्र स्नान, धार्मिक अनुष्ठान, संतों के दर्शन और विभिन्न अखाड़ों की परंपराएं इस आयोजन को विशेष बनाएंगी।
14 नवंबर,2026, हरिद्वार |
हरिद्वार। धर्म और आस्था के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल हरिद्वार कुंभ मेला 2027 को लेकर श्रद्धालुओं की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कुंभ मेले की अवधि 1 जनवरी से 30 अप्रैल 2027 तक प्रस्तावित है। इस दौरान कुल 11 प्रमुख स्नान पर्व होंगे, जिनमें चार अमृत स्नान विशेष आकर्षण रहेंगे।
कुंभ मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं और साधु-संतों के पहुंचने की संभावना है। गंगा में पवित्र स्नान, धार्मिक अनुष्ठान, संतों के दर्शन और विभिन्न अखाड़ों की परंपराएं इस आयोजन को विशेष बनाएंगी।
कुंभ 2027 की प्रमुख स्नान तिथियां
तिथि स्नान पर्व
14 जनवरी 2027 मकर संक्रांति
6 फरवरी 2027 मौनी अमावस्या
11 फरवरी 2027 बसंत पंचमी
20 फरवरी 2027 माघ पूर्णिमा
6 मार्च 2027 महाशिवरात्रि
8 मार्च 2027 फाल्गुन अमावस्या
15 मार्च 2027 देव डोली
7 अप्रैल 2027 नव संवत्सर
14 अप्रैल 2027 मेष संक्रांति
15 अप्रैल 2027 श्रीराम नवमी
20 अप्रैल 2027 चैत्र पूर्णिमा
चार अमृत स्नान: 6 मार्च, 8 मार्च, 15 मार्च और 14 अप्रैल 2027।
हरिद्वार कुंभ मेला भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण प्रतीक है। कुंभ के दौरान हरकी पैड़ी सहित गंगा के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।
श्रद्धालुओं के लिए स्नान पर्वों का विशेष धार्मिक महत्व है। मेले के आयोजन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाएं भी महत्वपूर्ण रहेंगी।
ख़बर भारत की | सच की पहचान, देश की आवाज़



