अब सोनम का भाई गोविंद भी उलझा… दोनों ”हवाला का पैसा” लगाते थे ठिकाने!

अब सोनम का भाई गोविंद भी उलझा… दोनों ”हवाला का पैसा” लगाते थे ठिकाने!

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में नित नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं… उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले की सैदपुर निवासी एक अज्ञात युवती जहां इस बात का खुलासा करते हुए राजा के भाई सचिन रघुवंशी को फोन पर बताती है कि मैंने सोनम को बनारस बस स्टैंड पर दो अज्ञात युवकों के साथ सोनम को देखा था… वह रात 11 बजे उत्तरप्रदेश डिपो की गाजीपुर जाने वाली बस में सवार थी और उसने चढ़ने से पहले 40 रुपए का मैंगो जूस भी खरीदा था और वह अपना चेहरा कपड़े से ढकने की कोशिश भी कर रही थी… अब इस ऑडियो को सचिन ने शिलांग पुलिस को सौंपा है, जिसकी जांच जारी है… इधर, अब इस हत्याकांड में अब ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय की भी एंट्री हो चुकी है… खबरों के अनुसार, जांच एजेंसियों को अपनी पड़ताल में हवाला नेटवर्क और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े कई सुराग हाथ लगे हैं… पुलिस को मोबाइल में 10 रुपए के नोटों की तस्वीरें भी मिली हैं, जो एक खास कोडवर्ड के रूप में इस्तेमाल की जाती थी… वहीं जब राज से पूछताछ की गई तो उसने भी बताया कि सोनम और उसका भाई गोविंद हवाला का पैसा इधर से उधर करते थे… बता दें कि सोनम के भाई गोविंद का श्री बालाजी एक्टिरियो नाम से प्लायवुड और लेमिनेशन का कारोबार है जो कि इंदौर के मंगल सिटी स्थित मॉल से संचालित होता था… वहीं एक गोदाम निपानिया इलाके में समर पार्क (कमल विहार) के पास स्थित है…

फिलहाल इंदौर क्राइम ब्रांच ने हवाला और नकद लेन-देन की जानकारी ईडी को को सौंप दी है, जिसके बाद ईडी ने भी विस्तृत जानकारी मांगी है… अब गोविंद सहित उसके एक और भाई जितेन्द्र रघुवंशी (मौसी का लड़का) सहित अन्य के बैंक के खातों को भी खंगाला जा रहा है… आगामी दिनों में और भी कई खुलासे होने की उम्मीद है… इधर, राजा के परिवार का कहना है कि सोनम की माँ को सोनम-राज के बारे में पूरी जानकारी थी, फिर भी उसने चुप्पी साधे रखी, तो सोनम के पिता देवीसिंह ने भी सगाई के बाद सभी कर्मचारियों से हमें मिलवाया, लेकिन राज को कभी सामने नहीं लाए… फिलहाल पुलिसिया सहित अन्य विभागों की छानबीन इस हत्याकांड को लेकर जारी है..!



