अहमदाबाद में रथ यात्रा के दौरान डीजे की आवाज सुनकर हाथी बेकाबू हो गया। कुल तीन हाथी भड़क गए।

27 जून,अहमदाबाद में रथ यात्रा के दौरान डीजे की आवाज सुनकर हाथी बेकाबू हो गया। कुल तीन हाथी भड़क गए।

जगन्नाथ रथ यात्रा 2025: इस साल रथ यात्रा आज यानी 27 जून से शुरू हो रही है. ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर अपनी भव्यता और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है. जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग आते हैं. इसी बीच गुजरात के अहमदाबाद में 148वीं रथ यात्रा के दौरान एक उत्पाती हाथी के कारण भगदड़ मच गई. बाद में नियंत्रण से बाहर हो जाने के बाद गजराज को रथ यात्रा से हटा दिया गया. जानकारी के मुताबिक गजराज को कांकरिया जू की टीम ने अपने नियंत्रण में ले लिया है. कहा जा रहा है कि हाथी को इंजेक्शन देकर नियंत्रित किया गया. अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा जमालपुर से शुरू होकर सरसपुर तक जाती है. इसके बाद यह वापस मंदिर लौटती है. सोशल मीडिया पर गजराज के नियंत्रण से बाहर होने का एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी अपने बाड़े से बाहर निकलकर बेकाबू होकर भागने लगता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है।

https://x.com/bebakprem/status/1938462986299167194
जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद में रथ यात्रा के दौरान डीजे की आवाज सुनकर हाथी बेकाबू हो गया। कुल तीन हाथी भड़क गए। इससे लोगों में थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया, हालांकि इस दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। यात्रा को 15 मिनट तक रोकना पड़ा।
वन विभाग के कर्मचारियों ने हाथियों को काबू में कर लिया है। एहतियात के तौर पर यात्रा मार्ग से डीजे बंद कर दिए गए हैं। अहमदाबाद में रथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए 23 हजार पुलिसकर्मियों


