इंदौर में रीजनल पार्क के पास होगी ‘छात्रों की गूंज…’ कांग्रेस का पोस्टर जारी

ख़बर भारत की – 04 अगस्त 2026- इंदौर, मध्यप्रदेश
इंदौर में रीजनल पार्क के पास होगी ‘छात्रों की गूंज…’ कांग्रेस का पोस्टर जारी हुआ।
आखिरकार इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आयोजन स्थल पर मुहर लग गई हैं।
अब रीजनल पार्क के सामने छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी।
खबर है कि 10 सितंबर से आयोजन स्थल पर दिल्ली की टीम मोर्चा संभालेगी। फिलहाल तो यहां ‘घास कटाई’ का काम जोरो से चल रहा।
बता दें कि आयोजन स्थल को लेकर इंदौर में भाजपा-कांग्रेस के बीच जमकर अखाड़े-बाजी हुई और नेहरू स्टेडियम को लेकर दोनों ओर से लेटर बम भी बरसाए गए।
फिलहाल आयोजन स्थल तय होने के बाद कांग्रेस ने कार्यक्रम का पोस्टर जारी कर दिया..!


