उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित की बैठक


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित बैठक के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में वाराणसी में प्रस्तावित मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की तैयारियों की समीक्षा की।

इस बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य क्षेत्रीय परिषद समान प्रकृति के विषयों पर विचार-विमर्श और अनुभव साझा करने के साथ ही केंद्र और राज्यों के बीच संपर्क और सहयोग को मजबूत करने का एक सशक्त मंच है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे “पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था के समन्वय” की भावना के अनुरूप ऐसे ठोस और अभिनव प्रस्ताव तैयार करें जो राज्य के समग्र, सतत और संतुलित विकास को नई गति दे सकें।


