उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल 29 नवंबर को सागर प्रवास पर रहेंगे….

🇮🇳 ख़बर भारत की-28 नवंबर,2026, सागर |भाेपाल,मध्यप्रदेश
Report -Nidhi Chaurasia
जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला विकास सलाहकार समिति की बैठकों में होंगे शामिल
सागर 28 नवंबर 2026
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र सागर प्रवास :-
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल 29 नवंबर 2026, रविवार को सागर प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल प्रातः 10:30 बजे रीवा से सागर के लिए प्रस्थान करेंगे।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल दोपहर 3 बजे सागर पहुंचकर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक लेंगे।
पुलिस अवॉर्ड-2026 ‘जज्बा’ सम्मान समारोह में शामिल :-
इसके पश्चात मंत्री श्री शुक्ल शाम 5:30 बजे होटल दीपाली, क्रिस्टल हॉल, बहेरिया में आयोजित पत्रिका पुलिस अवॉर्ड-2026 ‘जज्बा’ सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
शाम 7 बजे सागर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
ख़बर भारत की | सच की पहचान, देश की आवाज़



