एयर इंडिया फ्लाइट AI-171, बोइंग 787 ड्रीमलाइनर क्रैश | त्रासदी की छाया में भी इंसानियत चमक उठी।

त्रासदी की छाया में भी इंसानियत चमक उठी।
जैसे ही एयर इंडिया फ्लाइट AI171 क्रैश की खबर फैली, अहमदाबाद के ब्लड बैंकों ने तुरंत मदद की अपील की और फिर अहमदाबाद वासियों ने वही किया जो वो सबसे अच्छा करते हैं वे आगे आए, चुपचाप, निस्वार्थ भाव से।

कुछ ही घंटों में 750 से ज़्यादा यूनिट ब्लड डोनेट हुआ, सिर्फ इंडियन रेड क्रॉस ने ही 500 यूनिट सिविल अस्पताल भेजे और लोग इतनी तेज़ी से आगे आए कि ब्लड स्टॉक तुरंत फिर से भर गया।
यह सिर्फ मदद नहीं थी, यह उस भावना की तस्वीर थी जो बताती है कि जब दिल टूटते हैं, तब वे उठकर औरों के लिए धड़कते भी हैं।


