गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं के ऑटो पर पलटा ट्रक
प्रयागराज से गंगा स्नान कर लौट रहे मऊगंज जिले के नई गढ़ी के श्रद्धालुओं के ऑटो पर रीवा जिले के ग्राम सोहागी के पास सीमेंट पिलर से लदे हुए ट्रक के पलटने से 7 लोगों के असामयिक काल-कवलित एवं 3 यात्रियो के घायल होने का हृदय विदारक समाचार सुनकर मन व्यथित है।
संकट की इस घड़ी मे माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार पीड़ितो के साथ खड़ी है। मृतकों के निकटतम वैध वारिसों को ₹2-2 लाख तथा गंभीर रूप से घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय मे संबल प्रदान करें। दुर्घटना मे घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
डॉ मोहन यादव
मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश
