गुजरात का महिसागर पुल हादसा-अभी तक नदी से मिले 15 शव,4 लोग अब भी लापता हैं ;पुल टूटने से 5 गाड़ियां गिरी थीं।

गुजरात का महिसागर पुल हादसा- अभी तक नदी से मिले 15 शव,4 लोग अब भी लापता हैं ; पुल टूटने से 5 गाड़ियां गिरी थीं।
गुजरात में वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला पुल टूटने के बाद महिसागर नदी से 15 शव निकाले जा चुके हैं। NDRF को रेस्क्यू अभियान में गुरुवार की सुबह तक 2 शव मिले, जबकि 13 शव बुधवार को ही बरामद हो चुके थे।

महिसागर पुल हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई हैं।इसमें अभी भी 4 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनकी तलाश जारी है।
महिसागर नदी पर बना ब्रिज बुधवार सुबह टूट गया था।इसके चलते ट्रैफिक के बीच पुल टूट जाने से दो ट्रक, दो कार और एक रिक्शा नदी में गिर गए थे इसी के साथ ही एक टैंकर टूटे सिरे पर फंस गया था। जैसा की फोटो में दिख रहा है।

यह पुल 45 साल पुराना था जो दक्षिण गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ता था। इसके टूटने से भरूच, सूरत, नवसारी, तापी और वलसाड से सौराष्ट्र पहुंचना मुश्किल हो गया है। अब इसके लिए अहमदाबाद होकर जाना होगा।जो की ज्यादा समय लेगा।



