चित्रकूट में अतिवृष्टि के कारण सेमरावल एवं मंदाकिनी नदी के जलस्तर में वृद्धि से बाढ़ की स्थिति
ख़बर भारत की – 30 अगस्त 2026, सतना
चित्रकूट में अतिवृष्टि के कारण सेमरावल एवं मंदाकिनी नदी के जलस्तर में वृद्धि से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई है। कई क्षेत्रों में लोगों के घरों में पानी भर गया है और उनके सामान को भी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन की मुस्तैदी के कारण अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी हैं और प्रभावित लोगों तक आवश्यक सहायता पहुंचाई जा रही है। बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है, जिसका आकलन किया जा रहा है। प्रशासन के सभी संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मैंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित की जाएं तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कमी न रहे।
*डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*


