ट्रंप ने PM मोदी को बताया ‘ताकतवर नेता’, बोले- जापान की PM साने ताकाइची उनसे भी ज्यादा Tough!

🇮🇳 ख़बर भारत की-17 नवंबर,2026, नई दिल्ली | मनीला | अमेरिकी |
Report -Nidhi Chaurasia
मनीला में आयोजित क्वाड नेताओं की बैठक के दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी को ‘Very Tough Man’ यानी बेहद मजबूत और सख्त नेता बताया
17 नवंबर,2026, नई दिल्ली | मनीला | अमेरिकी |
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है-:
मनीला।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। मनीला में आयोजित क्वाड नेताओं की बैठक के दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी को ‘Very Tough Man’ यानी बेहद मजबूत और सख्त नेता बताया। इतना ही नहीं, उन्होंने जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची को मोदी से भी ज्यादा सख्त बताते हुए मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की।
ट्रंप ने क्या कहा?
क्वाड नेताओं के फोटो सेशन के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनकी इन तीनों नेताओं के साथ शानदार दोस्ती और अच्छे संबंध हैं।
पीएम मोदी की ओर इशारा करते हुए ट्रंप बोले:
“He is a very tough man, just in case. And she may be even tougher. We’re okay, too.”
यानी मोदी बेहद मजबूत नेता हैं और जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची उनसे भी ज्यादा सख्त हो सकती हैं। इस टिप्पणी पर वहां मौजूद नेताओं के बीच हल्का-फुल्का माहौल देखने को मिला।
मनीला में हुई क्वाड नेताओं की अहम बैठक
17 नवंबर 2026 को फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के नेताओं की बैठक हुई। इसमें चार देशों के प्रमुख शामिल हुए:
– नरेंद्र मोदी – भारत के प्रधानमंत्री
– डोनाल्ड ट्रंप – अमेरिका के राष्ट्रपति
– साने ताकाइची – जापान की प्रधानमंत्री
– एंथनी अल्बनीज – ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री
यह सितंबर 2024 के बाद पहली आमने-सामने की क्वाड लीडर्स समिट थी।

क्वाड बैठक में किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा, समुद्री सहयोग, महत्वपूर्ण खनिजों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, तकनीक और सप्लाई चेन को मजबूत बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
पीएम मोदी ने क्वाड को भारत के लिए एक भरोसेमंद और रचनात्मक साझेदारी बताया-:
उन्होंने कहा कि समुद्री सुरक्षा से लेकर विश्वसनीय सप्लाई चेन और नई तकनीकों तक क्वाड महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
भारत की वैश्विक भूमिका पर भी नजर:-
ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपने रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं।
क्वाड का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, स्थिरता, आर्थिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देना है।
ख़बर भारत की | सच की पहचान, देश की आवाज़
