मध्य प्रदेश के सतना में एक पति-पत्नी उफनती तमसा नदी में कूद गए।

6 जुलाई, 2025,सतना मध्य प्रदेश के सतना में एक पति-पत्नी उफनती तमसा नदी में कूद गए, लेकिन पुलिस और स्थानीय मछुआरों ने उन्हें बचा लिया।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
6 जुलाई, 2025 को रिपोर्ट की गई इस घटना में पति-पत्नी नदी में कूद गए थे, अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई से उनकी जान बच गई।
उपलब्ध जानकारी में यह घटना शनिवार की रात की है. दोनों के बीच आपसी विवाद के चलते पहले विवाहिता ने टमस नदी में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की. इसके बाद गुहार लगाते हुए पति भी कूद गया. बताया गया है कि रामपुर बाघेलान थाना के ग्राम त्योधरी प्रियंका रावत (23 वर्ष) ने माधवगढ़ स्थित पुल से उफनती टमस नदी में छलांग लगा दी. पत्नी को कूदते देख पति प्रदीप रावत भी शोर मचाते हुए नदी में कूद गया।
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
घटना के दौरान वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत कोलगवां थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही गश्त कर रही कोलगवां थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. मौके पर पहुंचे प्रधान आरक्षक बृजेश सिंह ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी. वहीं स्थानीय मछुआरों की मदद से पुलिस ने पति-पत्नी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. दोनों को तत्काल जिला अस्पताल सतना ले जाया गया, जहां प्रियंका का इलाज जारी है।

पुलिस के मुताबिक, मामला आपसी पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है और फिलहाल कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है. पुलिस की तत्परता और मछुआरों के साहसिक सहयोग से दोनों की जान बच गई।


