बरगी बांध में मौत का मंजर: क्रूज पलटा, कई जिंदगियां डूबीं… लापरवाही पर उठे बड़े सवाल….

30/04/2026-मध्यप्रदेश,बरगी बांध में क्रूज में कुल 29 यात्रियों के टिकट जारी किए गए थे। इनमें से 15 व्यक्तियों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 4 व्यक्तियों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। शेष व्यक्तियों की तलाश एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
घटनास्थल पर जबलपुर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ एसडीआरएफ तथा अन्य बचाव दल मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य सतत रूप से संचालित किए जा रहे हैं।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी ने सोशल मीडिया X पर डूबे गए व्यक्तियों के लिए जताया हैं और सहायता की घोषणा की।

