बाणसागर बांध का जल स्तर 341.58m पहुँच चुका है।
🔴 अति आवश्यक सूचना
ख़बर भारत की – 30 अगस्त 2027
आज दिनांक 30.08.2026 को सुबह 6:00 बजे की स्थिति में बाणसागर बांध का जल स्तर 341.58m पहुँच चुका हैं|
बाणसागर जलाशय मे जल की वर्तमान आवक एवं कैचमेंट में वर्षा होने के कारण बांध का निर्धारित जल स्तर बनाए रखने हेतु समय 12:00PM बजे 6 नग रेडियल गेट @2-2 m खोलकर 2454.00 cumecs एवं आवश्यकता अनुसार इससे ज्यादा जल प्रवाह स्पिल ओवर के माध्यम से सोन नदी में छोड़े जावेंगे |
अतः अनुरोध है कि समस्त मैदानी अमले अलर्ट रहते हुए एवं बाणसागर बाँध के डाउनस्ट्रीम में निवासरत लोंगो से सोन नदी के दोनों किनारों से दूर रहने हेतु आवश्यक अलर्ट जारी कराने हेतु सादर अनुरोध है।
बाणसागर बांध के छह गेट आज दोपहर 12:00 खुलेंगे। सोन नदी में छोड़ा जाएगा 2454 क्यूमेक पानी। जरूरत पड़ने पर और बढ़ाई जा सकती है पानी की मात्रा। नदी के दोनों किनारों से दूर रहने का अलर्ट।
आदेसानुसार
मुख्य अभियंता गंगा कछार जल संसाधन विभाग रीवा

