भाजपा विधायक ने जिस गौशाला का किया उद्घाटन, उसे बताया कब्रिस्तान की जमीन

भाजपा विधायक ने जिस गौशाला का किया उद्घाटन, उसे बताया कब्रिस्तान की जमीन

भाजपा विधायक ने जिस गौशाला का किया उद्घाटन, उसे बताया कब्रिस्तान की जमीन!

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बन रही गौशाला को लेकर मुस्लिम समाज में आक्रोश देखने को मिल रहा है. अकबरपुर बंजारी में बनाई गई इस गौशाला का उद्घाटन रविवार को भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ. ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी समेत विभिन्न मुस्लिम संगठनों का आरोप है कि जिस जमीन पर गौशाला बनाई गई है, वह कब्रिस्तान के नाम पर वक्फ में रजिस्टर्ड है. मुस्लिम समाज ने इसे जमीन पर अवैध कब्जा बताते हुए वक्फ बोर्ड कार्यालय पर जंगी प्रदर्शन की चेतावनी दी है. मुस्लिम कमेटियों ने प्रशासन से तत्काल जमीन का सीमांकन कर अतिक्रमण हटाने की मांग की है. हालांकि हकीकत क्या है, यह जमीन के सीमांकन के बाद ही क्लियर होगा.


