भोपाल-अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान, लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय..
ख़बर भारत की 08 सितम्बर 2026-भोपाल
अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान,लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने विशेष अभियान शुरू करने के निर्देश दिए ।
आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने सभी सहायक आबकारी आयुक्तों और जिला आबकारी अधिकारियों को अभियान को गंभीरता और परिणाममूलक तरीके से चलाने के सख्त निर्देश दिए।
संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर लगातार निगरानी, मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने, अवैध शराब निर्माण स्थलों पर दबिश, संदिग्ध वाहनों की जांच और अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लाइसेंसी शराब दुकानों और परिसरों में गंभीर अनियमितता मिलने पर भी कार्रवाई के निर्देश।
आयुक्त का दो टूक निर्देश
अभियान में कोताही बर्दाश्त नहीं। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि अभियान का मकसद सिर्फ प्रकरणों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि अवैध शराब के निर्माण से लेकर बिक्री और परिवहन तक पूरी श्रृंखला पर प्रभावी कार्रवाई करना है।
सभी जिलों से प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट राज्य स्तरीय उड़नदस्ता को भेजना अनिवार्य किया गया ।
सूचना के बाद समय पर कार्रवाई नहीं करने या गंभीर मामलों की अनदेखी करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई भी की जाएगी
