भोपाल – दतिया उपचुनाव के बाद फैली नाराजगी की खबरों पर पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का बयान….

ख़बर भारत की- 5 आगस्त 2026-भोपाल – दतिया
सोशल मीडिया पर चल रही नाराजगी की खबरों को बताया पूरी तरह भ्रामक और असत्य।
कहा- भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी मेरे अनुज हैं, हमारे बीच कभी कोई कटुता नहीं रही।
दोनों के बीच 25 वर्षों का पारिवारिक रिश्ता, आगे भी ऐसा ही बना रहेगा।
कहा- आज भी आशुतोष तिवारी से पहले जैसी आत्मीयता और गर्मजोशी के साथ मुलाकात हुई।
आशुतोष तिवारी को कर्मठ, समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता बताया।
समर्थकों और कार्यकर्ताओं से अपील- ऐसा कोई काम या टिप्पणी न करें जिससे पार्टी, संगठन या आशुतोष तिवारी को नुकसान पहुंचे।
कहा- राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन परिवार, संस्कार और रिश्ते हमेशा स्थायी रहते हैं।


