भोपाल में जमीन में गड़े खजाने के अंधविश्वास में पिता बना हेवान…डंडे से पीट-पीटकर अपनी नाबालिग बेटी की हत्या।

ब्रेकिंग-खबर भारत की – भोपाल 16 जुलाई 2026
भोपाल में जमीन में गड़े खजाने के अंधविश्वास में पिता बना हेवान।
आरोपी पिता ने डंडे से पीट-पीटकर अपनी नाबालिग बेटी की हत्या।
आरोपी ने डंडे से पीटने के बाद गला घोंटकर बेटी की मौत सुनिश्चित की।वारदात में पिता के दो साथी भी बताए जा रहे शामिल।
हत्या के बाद शव को खेत में गाड़कर सबूत मिटाने की कोशिश की गई।
3 अप्रैल 2026 को बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट सूखीसेवनिया थाने में दर्ज हुई थी। 7 मई को घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर खेत में मानव कंकाल मिला।
तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पिता को गंजबासौदा से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने सोना-चांदी के खजाने के लिए बेटी की बलि देने की साजिश कबूल की।
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल डंडा बरामद कर हत्या, साक्ष्य छिपाने समेत गंभीर धाराएं जोड़ी।
बाक़ी के फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी।


