भोपाल में निशातपुरा पुलिस ने शनिवार को रेलवे के बर्खास्त कर्मचारी राजेश तिवारी को निशातपुरा पुलिस ने पैसे लेते गिरफ्तार

भोपाल 28.02.2026
भोपाल में निशातपुरा पुलिस ने शनिवार को रेलवे के बर्खास्त कर्मचारी राजेश तिवारी को निशातपुरा पुलिस ने पैसे लेते गिरफ्तार किया है। राजेश तिवारी पर ब्लैकमेल करने और गैर-कानूनी तरीके से 3 लाख रुपए मांगने का आरोप है।
असलम चमड़ा के करीबी से डील और पैसे लेने का वीडियो भी सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक, राजेश तिवारी के पास से लगभग 2 ग्राम एमडी और गैर-कानूनी हथियार जब्त किए गए हैं। इसके अलावा राजेश के मोबाइल फोन को पुलिस ने जब्त किया है। कई संदिग्ध दस्तावेज और वीडियो मिले हैं। पुलिस ने मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है।
पुलिस के मुताबिक राजेश तिवारी के खिलाफ कार्रवाई असलम चमड़ा के करीबी शाहजेब खान उर्फ जिब्बी की शिकायत पर की गई है। राजेश तिवारी मछली गैंग और असलम चमड़ा के बीफ स्मगलिंग गैंग का पर्दाफाश करने का भी दावा करता था।


