मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन देश के पहले सीएम, जिन्होंने काफिले में शामिल की EV

डॉ. मोहन देश के पहले सीएम, जिन्होंने काफिले में शामिल की EV
– कंपनी का दावा- एक बार चार्ज करने पर चलेगी 500 किमी
– कार का नंबर विकसित भारत 2047 पर आधारित
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले में अब महिंद्रा कंपनी की XEV 9e इलेक्ट्रिक कार शामिल की गई है। कंपनी के दावे के मुताबिक यह कार एक बार चार्ज करने पर 500 किमी का सफर तय करती है। सीएम डॉ. यादव इस ईवी से मुख्यमंत्री निवास से स्टेट हैंगर भोपाल तक गए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नई कार को MP-02-VB-2047 नंबर मिला है। इस नंबर में VB का अर्थ विकसित भारत से लगाया जा रहा है। जबकि, 2047 को प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य के प्रतीक के तौर पर देखा जा रहा है। कार में 360 डिग्री कैमरा सहित सारी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।

