मध्यप्रदेश -दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत… *6029 वोटो से कांग्रेस की जीत*
ख़बर भारत की 03 जुलाई 2026
कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट अपने पास बरकरार रखी।
कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने बीजेपी के आशुतोष तिवारी को *6,016 वोटों* से हराया।
– कांग्रेस: 66,757 वोट
– बीजेपी: 60,741 वोट
– आज़ाद समाज पार्टी (कांशी राम) के दामोदर यादव लगभग 22,527 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
यह उपचुनाव (30 जुलाई 2026 को वोटिंग) कांग्रेस के मौजूदा विधायक राजेंद्र भारती के बैंक धोखाधड़ी मामले में दोषी ठहराए जाने और उसके बाद अयोग्य घोषित किए जाने के बाद हुआ था। 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद दतिया में कांग्रेस की यह लगातार दूसरी जीत है। वोटों की गिनती 3 अगस्त 2026 को हुई।
*दतिया उपचुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बयान*
लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि।आने वाले चुनाव और ताकत से लड़ेंगे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नतीजे का जश्न मनाया (कुछ खबरों के अनुसार मेलोडी टॉफी भी बांटी गईं), जबकि बीजेपी ने जनादेश को स्वीकार किया और कहा कि वह नतीजों की समीक्षा करेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बयान

दतिया के सभी मतदाताओं को मेरी बहुत-बहुत बधाई।
मतदाताओं ने जिस प्रकार से 2023 में हमें जिताया था उसी हिम्मत के साथ उपचुनाव में हमें विजय दिलाई। आप सबके के प्रति हम आभार वयक्त करते हैं।
कांग्रेस के उन सभी जांबाज कार्यकर्ताओं ने सब दुख दर्द सह कर भी कांग्रेस का साथ नहीं छोड़ा।
सभी अधिकारियों को, अध्यक्ष जी को, विपक्ष के नेता जी को और सभी कांग्रेस के नेताओं के प्रति आभार वयक्त करता हूं।
एक वादा मैं आप सब से करता हूं कि हम कांग्रेस के हर कार्यकर्ताओं के दिक्कत और दुख में साथ खड़े रहेंगे।विकास के लिए जो हम कर पाएंगे वो करेंगे
घनश्याम सिंह जी को भी जो आज चुन कर आए हैं, उनको बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।मुझे विश्वास है कि वे जनता के कसौटी पर फिर से खरे उतरकर जनता की सेवा करेंगे।




