मध्यप्रदेश -दतिया उपचुनाव मतदान संपन्न

ख़बर भारत की – 30 जुलाई 2026
दतिया उपचुनाव मतदान संपन्न
दतिया के 291 मतदान केंद्रों पर कुल 71.44 प्रतिशत मतदान हुआ संपन्न।
निर्वाचन विभाग के अनुसार 2,20,410 कुल मतदाताओं में से 1,57,473 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
पुरुष मतदाता 1,16,116 में से 86,024 ने मतदान किया
महिला मतदाता 1,04,284 में से 71,405 ने मतदान किया,
अन्य 10 में से 4 ने मतदान किया।
अब सभी की निगाहें 3 अगस्त को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं।
