मध्यप्रदेश-सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब पीने से अब तक 14 मौतें, कलेक्टर एसपी मौके पर
ख़बर भारत की 06 सितंबर 2026- मध्यप्रदेश सागर
14 मौत,प्रथम दृष्टया एहतिहातन तौर पर बरेठी, बंडा, शाहगढ़, मगरधा, विनायका, दलपतपुर, बरायठा की दुकानें सील की गईं हैं। सैंपलिंग भी जारी है।
मामले में मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान,प्रभारी मंत्री जिला प्रशासन को दिए जांच के निर्देश
सागर जिले के बंड्डा शाहगढ़ क्षेत्र में शराब पीने के कारण कुछ लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद है।
मैंने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से विस्तृत जानकारी ली है। आबकारी आयुक्त मौके पर पहुंच रहे हैं।
हादसे के पीछे कोई भी व्यक्ति जिम्मेदार हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश प्रदान किए हैं।
सरकार इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।
मेरी गहरी संवेदनाएं प्रभावित जन के साथ हैं।
*उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा* मध्यप्रदेश।
सागर जिले के बंड्डा-शाहगढ़ क्षेत्र में शराब सेवन से हुई मौतों का समाचार अत्यंत दुःखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने प्रभारी मंत्री एवं अधिकारियों को तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
*डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री* मध्यप्रदेश।


