मास्टर ब्लास्टर ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता-2025-26 *वंश बोहरा की शानदार गेंदबाजी से, वेंकटेश्वर क्रिकेट अकादमी फाइनल में*,

14-05-2026 *वंश बोहरा की शानदार गेंदबाजी से, वेंकटेश्वर क्रिकेट अकादमी फाइनल में*
दिल्ली!!!! केजीजी होम क्रिकेट मैदान दिल्ली में आयोजित मास्टर ब्लास्टर ट्रॉफी अंडर -16 क्रिकेट प्रतियोगिता-2025-26 में आज वेंकटेश्वर क्रिकेट अकादमी और स्टार क्रिकेट अकादमी के बीच 40-40 ओवरों का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेंकटेश्वर क्रिकेट अकादमी की टीम आर्यन कपूर के 64, देवेंद्र राणा के 31 और मोक्ष सागर के 21 रनो के बावजूद 35.2 ओवरों में 156 रनो पर ऑल आउट हो गई, स्टार क्रिकेट अकादमी की ओर से प्रियांशु, नील ओर ईशान ने 2-2 विकेट लिए, 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार क्रिकेट अकादमी की टीम वंश बोहरा की शानदार गेंदबाजी के आगे टिक न पाई ओर 28 ओवरों में 83 रनों पर ऑलआउट हो गई, वेंकटेश्वर क्रिकेट अकादमी की ओर से *वंश बोहरा* ने शानदार गेंदबाजी करते हुए *7 ओवरों* में 1 मेडन सहित *16* रन देकर *4* विकेट लिए और देवेन राणा ने 3 विकेट लिए,
इस प्रकार यह मैच वेंकटेश्वर क्रिकेट अकादमी ने 73 रनो से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
मैन ऑफ द मैच वेंकटेश्वर क्रिकेट अकादमी के *वंश बोहरा* को उनकी गेंदबाजी के लिए दिया गया ।



