मुंबई में मंगलवार की रात बड़ा हादसा टल गया. मुंबई एयरपोर्ट पर एक समय एक ही रनवे पर दो विमान।

ख़बर भारत की
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मंगलवार की रात बड़ा हादसा टल गया. मुंबई एयरपोर्ट पर एक समय एक ही रनवे पर दो विमान आ गए. एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने तत्परता दिखाते हुए एक विमान का टेक-ऑफ रन बीच में ही रोकने के निर्देश दे दिए. इसके बाद विमान बे में वापस लौट आया. जिस विमान का टेक-ऑफ रन बीच में ही रोका गया, वह विमान एअर इंडिया का बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक मुंबई एयरपोर्ट पर एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान ने लैंड किया था. पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से आया यह विमान लैंडिंग के बाद अभी रनवे से पूरी तरह हटा भी नहीं था कि उसी रनवे से एअर इंडिया के विमान ने उड़ान भरने की तैयारी शुरू कर दी. दोनों विमान एक ही रनवे पर दोनों विमान आ गए, जिसके बाद एटीसी ने एअर इंडिया की फ्लाइट का टेक-ऑफ रन रोकने के निर्देश दिए।


