मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा।

🇮🇳 ख़बर भारत की-14 अक्टूबर 2026,मेरठ, उत्तर प्रदेश।
🔴 बड़ी खबर: मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में आज सजा पर फैसला, मुस्कान और साहिल मौत की सजा।
मेरठ, उत्तर प्रदेश। देशभर में चर्चित मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में आज, 14 अक्टूबर 2026 को, अदालत में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की सजा पर फैसला सुनाया गया, जिसमें दोनों को फांसी की सज़ा सुनाई गई है। दोनों को मुस्कान के पति सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में 30 सितंबर को दोषी ठहराया गया था।
🔴 क्या है पूरा मामला?
यह मामला मार्च 2025 का है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, सौरभ राजपूत की हत्या के बाद उनके शव के टुकड़ों को एक नीले प्लास्टिक के ड्रम में रखकर सीमेंट से छिपा दिया गया था। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था।
पुलिस ने मामले की जांच के बाद मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को गिरफ्तार किया था। लंबी सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत में 22 गवाह पेश किए। लगभग 126 सुनवाइयों के बाद अदालत ने 30 सितंबर को दोनों को दोषी करार दिया।
⚖️ क्या दोनों को मिली फांसी?
इस मामले में सौरभ राजपूत के परिजनों ने दोनों दोषियों के लिए मृत्युदंड की मांग की थी। अभियोजन पक्ष ने भी अपराध की गंभीरता को देखते हुए अधिकतम सजा की मांग की थी।
📌 देशभर की नजरें अदालत के फैसले पर टिकी थी।
मेरठ का यह मामला हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोपों को लेकर सुर्खियों में रहा है। अब अदालत के सजा संबंधी फैसले का इंतजार खत्म हुआ है।
ख़बर भारत की | देश-दुनिया की बड़ी खबरें


