यूपी में इस सीजन पहली बार पारा 44°C पार:16 जिलों में हीटवेव: अमेठी में कूलर लगाकर ट्रांसफॉर्मर ठंडा कर रहे; काशी में घाटों पर सन्नाटा
यूपी में तेज धूप और गर्म हवा का सितम शुरू हो गया है। इस सीजन में पहली बार पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया। अमेठी में ट्रांसफॉर्मर हीट हो गए हैं। बाल्टी से पानी डालकर उन्हें ठंडा किया जा रहा है। साथ ही बड़े-बड़े कूलर भी लगाए गए हैं।


