रीवा कलेक्ट्रेट में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर सुरभि जैन ने EWS प्रमाणपत्र से वर्ष 2021-22 की MPPSC परीक्षा में लाभ लिया….

रीवा कलेक्ट्रेट में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर सुरभि जैन के EWS प्रमाणपत्र को लेकर प्राप्त शिकायत के आधार पर जिला प्रशासन ने मामले की औपचारिक जांच7 शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि वर्ष 2021-22 की MPPSC परीक्षा में लाभ लेने के लिए गलत तथ्यों के आधार पर EWS प्रमाणपत्र बनवाया गया, जबकि परिवार की संपत्ति निर्धारित मानकों से अधिक बताई जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर रीवा ने दस्तावेजों की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं, साथ ही छतरपुर प्रशासन से भी तथ्यात्मक पुष्टि की जा रही है।
वहीं, डिप्टी कलेक्टर सुरभि जैन ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।



