लंदन अफ़्रीकी-ब्रिटिश व्यक्ति द्वारा इस्कॉन-गोविंदा रेस्टोरेंट के अंदर चिकन खाने के बाद लोगों में आक्रोश….

लंदन अफ़्रीकी-ब्रिटिश व्यक्ति द्वारा इस्कॉन-गोविंदा रेस्टोरेंट के अंदर चिकन खाने के बाद लोगों में आक्रोश….
लंदन स्थित इस्कॉन के गोविंदा रेस्टोरेंट, जो पूरी तरह से शाकाहारी है, में केएफसी (KFC) चिकन खाते हुए एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो गया है, जिससे व्यापक आक्रोश फैल गया है। वह व्यक्ति रेस्टोरेंट में घुसा, उसने काउंटर में जाकर पूछा कि क्या यहाँ मांस परोसा जाता है, और जब उसे बताया गया कि यहाँ केवल शाकाहारी भोजन (बिना प्याज या लहसुन के) उपलब्ध/परोसा जाता है, तो उसने केएफसी (KFC) चिकन की एक बाल्टी (डब्बा) निकला और काउंटर पर उसे खाना शुरू कर दिया। उसने कर्मचारियों और ग्राहकों को भी चिकन परोसा, जिससे वहाँ लोगो को असुविधा हुई।
उसके रुकने के अनुरोध के बावजूद, वह तब तक खाता रहा जब तक सुरक्षाकर्मियों ने उसे बाहर नहीं निकाल दिया।ये सब एक वीडियो में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा की गई इस घटना ने सांस्कृतिक असंवेदनशीलता, धार्मिक अनादर और संभावित नस्लवादी या हिंदू-विरोधी उद्देश्यों को लेकर बहस छेड़ दी है।

इंटरनेट उपयोगकर्ताओं ने इस कृत्य की निंदा की, कुछ ने इसे जानबूझकर उकसाने वाला बताया, जबकि अन्य ने ब्रिटिश कानून के तहत धार्मिक रूप से उत्तेजित उत्पीड़न जैसे संभावित आरोपों का हवाला देते हुए कानूनी कार्रवाई का आग्रह किया। इस्कॉन नेताओं ने क्षमादान पर ज़ोर दिया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि वे कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं और मेट्रोपॉलिटन पुलिस मामले की समीक्षा कर रही है। इस घटना ने विविध समाजों में धार्मिक और सांस्कृतिक मानदंडों का सम्मान करने पर चर्चा को बढ़ावा दिया है।[


