लोकसभा में 816 सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव….

🇮🇳 ख़बर भारत की-27 नवंबर,2026, नई दिल्ली |
इनमें से एक तिहाई यानी करीब 272 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।
27 नवंबर,2026, नई दिल्ली |
लोकसभा में 816 सीटे :-
कैबिनेट की बैठक में हर राज्य में 50% सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव पास होने की खबर है। अभी लोकसभा में 543 सीटें हैं।
ये सीटें बढ़कर 816 हो सकती हैं। इनमें से एक तिहाई यानी करीब 272 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। यह व्यवस्था 2051 तक लागू रहेगी।
अगले हफ़्ते संसद में यह कानून पास हो गया तो 2029 का लोकसभा चुनाव 816 सीटों पर हो सकता है।
सीटों का निर्धारण जनसंख्या के आधार :-
अभी तक लोकसभा की सीटों का निर्धारण जनसंख्या के आधार पर होता था। जितनी ज़्यादा जनसंख्या उतनी ज़्यादा सीटें जैसे उत्तर प्रदेश में अभी सबसे ज़्यादा 80 सीटें हैं।
अब जनसंख्या की भूमिका महत्वपूर्ण नहीं रहेगी :-
नए प्रस्ताव में जनसंख्या की भूमिका नहीं रहेगी। हर राज्य के पास अभी जितनी सीटें हैं उसमें 50% बढ़ोतरी होगी।
दक्षिणी राज्यों की दलील है कि उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण पर काम किया है उसकी सजा सीटों को घटाकर नहीं दी जा सकती है।
पुराने फार्मूले के अनुसार उत्तर भारत में सीटें दक्षिण के मुक़ाबले ज़्यादा हो सकती थीं। अब सीटें सबकी बढ़ेगी लेकिन कुल सीटों में अनुपात उतना ही बना रहेगा।
अप्रैल में जो विधेयक पास नहीं हुआ था उसमें ये प्रावधान नहीं था।DMK और NCP(SP) दोनों ये प्रावधान कानून के तहत चाहते थे।
ख़बर भारत की | सच की पहचान, देश की आवाज़



