शहपुरा टोल प्लाजा पर टोल वसूली अस्थायी रूप से स्थगित केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निर्देश पर NHAI ने लिया फैसला….

ख़बर भारत की-27 सितंबर 2026- भोपाल, मध्यप्रदेश
ब्रेकिंग ख़बर
शहपुरा टोल प्लाजा पर टोल वसूली अस्थायी रूप से स्थगित।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निर्देश पर NHAI ने लिया फैसला।
आज दोपहर 12 बजे से सभी लेन टोल-मुक्त रहेंगी।
ETC लेन पर भी नहीं होगी किसी वाहन से टोल वसूली
NH-45 के जबलपुर–हिरन नदी सेक्शन में लिया गया फैसला।
शहपुरा ROB के एप्रोच के क्षतिग्रस्त होने से बदली गई यातायात व्यवस्था
सुरक्षा के चलते सामान्य ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से किया जा रहा संचालित।
MPRDC कर रहा ROB एप्रोच के स्थायी पुनर्निर्माण का काम। पुनर्निर्माण पूरा होने तक टोल वसूली स्थगित रखने का निर्णय।
सामान्य यातायात बहाल होने के बाद टोल वसूली पर लिया जाएगा नियमानुसार फैसला।
