- #SatnaNews #SatnaBreakingNews #MPNews #BlackSpot #EncroachmentRemoval #SatnaHighway #MadhyaPradesh #RoadSafety #BreakingNews #KhabarBharatKi #सतना #मध्यप्रदेशसमाचार
- Black Spot Removal Satna
- Hati Mod Satna News
- Khabar Bharat Ki
- Madhya Pradesh News
- MP Breaking News
- Satna Breaking News
- Satna Highway News
- Satna News Today
- SDM Rahul Siladiya
- अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई
- अवैध बिजली कनेक्शन
- एक्सीडेंट प्रोन एरिया
- ख़बर भारत की
- घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
- बिजली चोरी धारा 135
- ब्लैक स्पॉट से अतिक्रमण हटाया
- मध्य प्रदेश प्रशासन
- रघुराजनगर तहसील
- राहुल सिलादिया SDM
- शासकीय कार्य में बाधा
- सड़क हादसों पर लगाम
- सतना ताजा समाचार
- सतना न्यूज़
- सतना प्रशासन की कार्रवाई
- सतना में अतिक्रमण हटाया
- सतना स्टेट हाईवे
- साहबलाल चौधरी
- सोहावल तहसील सतना
- हाटी मोड़ सतना
सतना में स्टेट हाईवे पर कार्रवाई: एक्सीडेंट प्रोन ‘ब्लैक स्पॉट’ से हटा अवैध अतिक्रमण, शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।

🇮🇳 ख़बर भारत की-28 अक्टूबर 2026,सतना।
मध्य प्रदेश।
कार्रवाई के दौरान एसडीएम रघुराजनगर राहुल सिलादिया, नायब तहसीलदार सुजीत नागेश, हल्का पटवारी राजेश प्रजापति, राजस्व निरीक्षक तोतलाल बंसल, चौकीदार रविदास एवं थाना सिविल लाइन सतना का पर्याप्त पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहा।
सतना (मध्य प्रदेश):
स्टेट हाईवे पर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे एक्सीडेंट प्रोन एरिया और ‘ब्लैक स्पॉट’ को समाप्त करने हेतु प्रशासन द्वारा बड़ी बेदखली व अतिक्रमण रोधी कार्रवाई की गई। हाटी मोड़ के पास सड़क की पटरियों पर उगी बड़ी झाड़-झंखाड़, झाड़ियों और संदिग्ध निर्माणों के कारण हाटी की ओर से आने वाले वाहनों की विजिबिलिटी प्रभावित हो रही थी, जिससे पूर्व में कई दुर्घटनाएं हो चुकी थीं।
न्यायालय नायब तहसीलदार (वृत्त सोहावल, तहसील रघुराजनगर) के प्रकरण क्रमांक 0002/अ-68/2026-27 में पारित आदेश एवं जारी बेदखली नोटिस का अनुपालन करते हुए यह कार्रवाई निष्पादित की गई।
कार्रवाई के दौरान एसडीएम रघुराजनगर राहुल सिलादिया, नायब तहसीलदार सुजीत नागेश, हल्का पटवारी राजेश प्रजापति, राजस्व निरीक्षक तोतलाल बंसल, चौकीदार रविदास एवं थाना सिविल लाइन सतना का पर्याप्त पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहा।

अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया के दौरान अतिक्रमणकारियों द्वारा भारी ड्रामा किया गया। एक युवती छत पर चढ़ गई तथा मुख्य अतिक्रमणकर्ता (साहबलाल चौधरी) जबरदस्ती जमीन पर लेटकर शासकीय कार्य को बाधित करने लगा। महिलाओं द्वारा भी अनावश्यक रूप से रुकावट डालने का प्रयास किया गया। स्थिति को नियंत्रित करते हुए पुलिस ने व्यवधान उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों को हिरासत में लिया।

मौके पर निरीक्षण के दौरान ‘बेबी साहेब कैंटीन’ के नाम से गुमटी लगाकर अतिक्रमण किया जा रहा था। जांच में पाया गया कि बिना किसी वैध कनेक्शन के एलटी लाइन से कटिया लगाकर सीधे अवैध रूप से विद्युत चोरी (धारा 135) की जा रही थी। इसके अतिरिक्त, घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग कर गुमटी संचालित की जा रही थी।

1. अवैध विद्युत कनेक्शन पाए जाने पर मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया है। जब्त घरेलू गैस सिलेंडर के संबंध में उचित वैधानिक कार्रवाई हेतु कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी (JSO) को पत्र लिखा जा रहा है।
2. शासकीय कार्य में बाधा डालने एवं अशांति फैलाने वाले दोषियों के विरुद्ध निवारक निरोध की कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई से हाईवे का ‘ब्लैक स्पॉट’ और संदिग्ध ढांचा धराशाही कर दिया गया है, जिससे अब हाटी मोड़ के पास दृश्यता (Visibility) स्पष्ट हो गई है और सड़क हादसों में कमी आएगी।
ख़बर भारत की | मध्य प्रदेश की हर बड़ी खबर पर नजर


