सतना |*लगभग 5 करोड़ मूल्य की शासकीय भूमि पर प्रशासन ने लगाया “सरकारी स्वामित्व का बोर्ड”* 

IMG-20261120-WA0000

🇮🇳 ख़बर भारत की-20 नवंबर,2026, सतना | मध्यप्रदेश|

Report -Nidhi Chaurasia

5 करोड़ रुपये बाजार मूल्य की बेशकीमती शासकीय नजूल भूमि को सुरक्षित किया गया।  नगर निगम सतना को होगी आवंटित।

 

20 नवंबर,2026, सतना | मध्यप्रदेश|

सतना। जिला प्रशासन द्वारा शासकीय भूमियों के संरक्षण एवं अतिक्रमण मुक्ति अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बीटीआई मैदान के पूर्व में दिगंबर जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से लगी लगभग 5 करोड़ रुपये बाजार मूल्य की बेशकीमती शासकीय नजूल भूमि को सुरक्षित किया गया।  

निजी स्वामित्व का दाव :-

उल्लेखनीय है कि इस शासकीय भूमि पर निजी स्वामित्व का दावा करते हुए न्यायालय में वाद दायर किया गया था, जिसे माननीय षष्ठम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड, सतना के न्यायालय द्वारा विधिवत सुनवाई के उपरांत Code निरस्त कर दिया गया है।  

एसडीएम,डिप्टी कमिश्नर नगर निगम, पटवारी ने भूमि का कब्जा सुरक्षित किया :-

न्यायालय के निर्णय के बाद आज एसडीएम रघुराजनगर श्री राहुल सिलाड़िया, डिप्टी कमिश्नर नगर निगम, पटवारी श्री विजय बहादुर सिंह तथा नगर निगम सतना के अमले ने मौके पर पहुंचकर भूमि का कब्जा सुरक्षित किया। प्रशासन द्वारा स्थल पर “यह भूमि शासकीय है एवं नगर निगम सतना हेतु आरक्षित” का सूचना बोर्ड स्थायी रूप से स्थापित कर दिया गया है। यह भूमि अब नियमानुसार नगर पालिक निगम, सतना को आवंटित की जाएगी।  


 

शासकीय एवं नजूल भूमि पर अवैध कब्जे या अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं :-

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय एवं नजूल भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे या अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी भूमियों को चिह्नित कर जनहित में सुरक्षित करने की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

 

ऐसी भूमियों को चिह्नित कर जनहित में सुरक्षित करने की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


 

**ख़बर भारत की | सच की पहचान, देश की आवाज़**

 

Khabar Bharat Ki



About us

Welcome to Khabar Bharat Ki, your go-to destination for the latest news and insights from across India. Our mission is to provide you with timely, accurate, and relevant information that empowers you to stay informed about the issues that matter most.

At Khabar Bharat Ki, we believe in the power of news to shape opinions and drive change. Our dedicated team of journalists and writers are committed to delivering high-quality content that covers a wide range of topics, including politics, business, entertainment, technology, and lifestyle.


CONTACT US

CALL US ANYTIME



Latest posts