सिवनी में दीपावली की देर रात हुआ बड़ा हादसा। एक ही परिवार के 06 लोगों की जिंदा जलकर हुई दर्दनाक मौत।

🇮🇳 ख़बर भारत की-9 नवंबर,2026,सिवनी,मध्यप्रदेश|
सिवनी जिले के छपारा में सर्राफा कारोबारी कुंदन लाल सोनी के मकान में लगी थी अचानक भीषण आग।
9 नवंबर,2026,सिवनी,मध्यप्रदेश|
एक तरफ दीपावली पर घर-घर खुशियों के दीप जल रहे थे, वहीं छपारा में एक परिवार पर ऐसा दुखों का पहाड़ टूटा, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया।
आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोगों को संभलने तक का नहीं मिला मौका।
हादसे के समय मकान में करीब 10 लोग मौजूद थे।
आग की चपेट में आने से परिवार के 06 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई
जबकि 04 लोगों को सिवनी पुलिस की रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल कर बचाई जान।
इस भीषण अग्निकांड में कुंदन लाल सोनी, राजकुमारी सोनी, ऋतु सोनी, स्मृति सोनी, सूर्या सोनी और 16 वर्षीय आदित्य सोनी की हो गई मौत।
वहीं, पुलिस एवं रेस्क्यू टीम ने अमायरा सोनी (7 वर्ष), रितेश सोनी (45 वर्ष), सौरभ सोनी (43 वर्ष) और आकर्ष सोनी (14 वर्ष) को सुरक्षित बचा लिया।
मकान में अचानक आग भड़कने के बाद कुछ ही देर में आग ने बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया था।
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन किया था शुरू।
दीपावली की रात हुए इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत से छपारा सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
ख़बर भारत की | सच की पहचान, देश की आवाज़


