स्टारलिंक को मिल गया लाइसेंस, अब गांव-गांव में सुपरफास्ट इंटरनेट

स्टारलिंक को मिल गया लाइसेंस, अब गांव-गांव में सुपरफास्ट इंटरनेट

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने एलन मस्क की कंपनी Starlink को लाइसेंस दे दिया है। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि स्टारलिंक को तीसरे सैटेलाइट इंटरनेट प्रोवाइडर के रूप में लाइसेंस दिया गया है। लाइसेंस के बाद स्पेक्ट्रम आवंटन होगा। यह सेवा उन क्षेत्रों में इंटरनेट पहुंचाएगी जहां पारंपरिक नेटवर्क स्थापित करना मुश्किल है। इससे दूर-दराज और पहाड़ी क्षेत्रों में भी अच्छी इंटरनेट मिल सकेगी।
