IPL 2025: आज मुंबई-हैदराबाद के बीच मुकाबला: सूर्या और हेड पर रहेंगी नजरें, हेड टु हेड में मुंबई आगे

MIvsSRH IPL 25

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 33वें मैच में आज मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। MI और SRH के बीच इस सीजन यह पहला मुकाबला होगा।

हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली MI के 6 में से 2 मैच जीतकर 4 अंक हैं। तो वहीं पैट कमिंस के नेतृत्‍व वाली सनराइजर्स हैदराबाद के भी 6 में से 2 मैच जीतकर 4 पॉइंट्स हैं। दोनों ही टीम अपने पिछले मुकाबले जीतकर लय में लौटी हैं।

मैच डिटेल्स, 33वां मैच MI vs SRH तारीख: 17 अप्रैल स्टेडियम: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई टाइम: टॉस– 7:00 PM, मैच स्टार्ट– 7:30 PM

हैदराबाद और मुंबई के बीच IPL में अब तक 23 मुकाबले खेले गए। 13 में मुंबई और 10 में हैदराबाद को जीत मिली। MI और SRH के बीच वानखेड़े में अब तक कुल 8 मैच खेले हैं। 6 में मुंबई और 2 में हैदराबाद जीती है।

पिच रिपोर्ट वानखेड़े की पिच आमतौर पर बैटर्स के लिए ज्यादा मददगार साबित होती है। यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। यहां अब तक IPL के 118 मैच खेले गए हैं। 55 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 63 में ही चेज करने वाली टीम को जीत मिली है। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 235/1 है, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2015 में मुंबई के खिलाफ बनाया था।

वेदर कंडीशन मुंबई में गुरुवार को मौसम अच्छा रहेगा। बारिश की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है। तापमान 26 से 35 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

हेड ने SRH के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए

ट्रैविस हेड SRH के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने इस सीजन में 6 मैचों में कुल 214 रन बनाए हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा हैं। अभिषेक ने 6 मैचों में 202.10 के स्ट्राइक रेट से कुल 141 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में हर्षल पटेल टीम के लिए 8 विकेट लेकर टॉप पर हैं।

सूर्यकुमार MI के टॉप स्कोरर

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अभी तक टीम के टॉप स्कोरर हैं। सूर्यकुमार ने 6 मैचों में कुल 239 रन बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या मुंबई के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर हैं।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, मोहम्मद शमी, व्यान मुल्डर।

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अश्वनी कुमार।

Khabar Bharat Ki



About us

Welcome to Khabar Bharat Ki, your go-to destination for the latest news and insights from across India. Our mission is to provide you with timely, accurate, and relevant information that empowers you to stay informed about the issues that matter most.

At Khabar Bharat Ki, we believe in the power of news to shape opinions and drive change. Our dedicated team of journalists and writers are committed to delivering high-quality content that covers a wide range of topics, including politics, business, entertainment, technology, and lifestyle.


CONTACT US

CALL US ANYTIME