PMAY(URBAN):: गरीबों के सपनों का आवास अमीरों की झोली में

प्रधानमंत्री आवास शहरी के सर्वे में हुआ मकान आवंटन में हुए घोटाले का खुलासा !!!!
खबर भारत की,मध्यप्रदेश: रीवा में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच में पाया गया कि 115 आवास किराए पर दिए गए हैं, जबकि 119 मकानों पर ताले लटके मिले, जो योजना के दुरुपयोग की ओर इशारा करते हैं।
नगर निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवड़े ने इन गड़बड़ियों की गहन जांच के निर्देश दिए हैं। यह खुलासा तब हुआ जब शिकायतों के आधार पर नगर निगम ने 1386 EWS मकानों का सत्यापन शुरू किया। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ मकानों में आर्थिक रूप से सक्षम लोग रह रहे हैं, जिनके पास लग्जरी कारें और एयर कंडीशनर जैसी सुविधाएं हैं, जो योजना के उद्देश्य के विपरीत है।
आयुक्त ने अवैध किरायेदारों को मकान खाली करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि असली हकदारों को मकान आवंटित किए जाएं।




