अवैध शराब निर्माण एवं आरोपीयों के विरूद्ध सागर पुलिस की कार्यवाही..

ख़बर भारत की -09 सितंबर 2026- सागर

अवैध शराब निर्माण एवं आरोपीयों के विरूद्ध सागर पुलिस की कार्यवाही

 

बाना बण्डा एवं थाना विनायका में पंजीबद्ध अपराधों में आरोपीयों की गिरफतारी कर उनकी शराब निर्माण एवं विक्रय की कार्यप्रणाली का किया पर्दाफाश।

 

दोनों अपराधों में कुल 16 को गिरफतार किया गया।बरेठी मदिरा दुकान के लाईसेसी ठेकेदार मनीष लोधी उर्फ यशवंत यकुर निवासी बण्डा के साथ मिलकर अवैध शराब निर्माण के मुख्य आरोपी करणी सेना का संभागीय अध्यक्ष चन्दू उर्फ चन्द्रभान पिता द्वारका सिंह राजपूत निवासी ग्राम ततरवारा थाना बण्डा के बाड़े से 1 आरोपी के मक्का के खेत से कुल 164 सागर गोल्ड कपनी एवं प्लेन मदिरा खाली क्वार्टर, 27 लीटर अमानक शराब के साथ क्वार्टर के ढक्कन करीब 170, लेवल 150, शराब मापने का यंत्र, फेवीकाल, टेप, ब्लेड भरने की छोटी बडी दो चुग्गी एवं 11 कार्टून के गत्ता आदि साम्रगी जप्त की गई।

 

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनाँक 6/9/26 को सागर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना बण्डा अंतर्गत कुछ ग्रावों में शराब के सेवन से लोगो की मृत्यु हो गई है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे घटना में आहत इलाजरत के प्रभावित गांव में निवासरत लोगों से पूछताछ की गई।

 

चंदभान राजपूत उर्फ चंदू राजपूत निवासी ततरवारा छापरी निवासी शिवान्जय राजपूत का रिश्तेदार है, शिवान्जय राजपूत, बरेठी मंदिरा दुकान के लाईसेसी मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर के संपर्क में था, लाईसेसी मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर, अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर रवि लखेरा पिता सुरेश लखेरा उम्र 45 साल हाल निवासी गंगापुरम कालोनी थाना कोतवाली जिला ललितपुर, मूल निवास ग्राम महेवा थाना ओरछा रोड जिला छतरपुर के संपर्क में था, जिससे उससे शराब बनाने का फामूला प्राप्त कर शराब बनाना सीखा था। जन्माटमी के दो दिन पूर्व चन्दू राजा निवासी ततरवारा के मक्के के खेत पर मनीष लोधी एवं रवि लखेरा द्वारा उपलब्ध कराई गई स्प्रेट, बारदाना, रेपर इत्यादि साम्रगी उपलब्ध कराये जाने पर चन्दू राजपूत, शिवान्जय, मनीष लोधी द्वारा 50 पेटी अवैध नकली शराब सागर गोल्ड के नाम से तैयार की थी। उक्त शराब को शिवान्जय राजपूत, मनीष लोधी एवं चन्दू राजपूत के द्वारा ग्राम नौराज, गूगरा, पाटन, छापरी तथा आसपास के कुछ गांव में सेल्समेन के माध्यम से सप्लाई की थी। घटना के समय पुलिस दविश की सूचना मिलने पर चंदू राजा व उसके घर वालों ने अवैध शराब और निर्माण साम्रगी को जलाकर नष्ट किया था।अपराध में जपाद्युद्धा शराब एवं सामग्री।

बाना बण्डा के अपराध में जप्त शराब की मात्रा कुल 62.4 लीटर जप्त की गई है, आरोपी जुझार सिंह लोधी निवासी बौराज थाना बण्डा से 43.2 लीटर जप्त की गई है।

 

बाना विनायका के अपराध में जप्त शराब की मात्रा कुल 189.72 लीटर में से मुख्य आरोपी चन्दू उर्फ चन्द्रभान सिंह राजपूत निवासी ततरवारा थाना बण्डा 147.6 लीटर जप्त की गई है।

 

थाना बण्डा के अपराध क 658/26 में गिरफतार आरोपी-

1.मनोहर पिता गुलझार लोधी उम्र 32 साल निवासी ग्राम नौराज चौकी गूगरा थाना बण्डा जिला सागर।

 

2. दिनेश पिता गुलाबसींग लोधी उम्र 32 साल निवासी ग्राम नौराज चौकी गूगरा थाना बण्डा।

 

3.जुझार पिता बिजेन्द्र सींग लोधी उम्र 43 साल निवासी नौराज चौकी गूगरा थाना बण्डा।

 

4. राजा पिता आचार सिह लोधी उम्र 45 साल निवासी ग्राम गूगरा चौकी गूगरा थाना बण्डा।

 

5. अनिकेत पिता जाहरसीग गंधर्व उम्र 27 साल निवासी गंभीरिया थाना मकरोनिया।

 

6. रविन्द्र पिता पहाड़ सीग उम्र 30 साल निवासी ग्राम बसगोई थाना कोतवाली जिला टीमकगढ।

7.आकाश पिता चन्द्रभान राय उम्र 28 साल निवासी ग्राम सौरई थाना मडावरा जिला ललितपुर उ०प्र०।

 

8. गोविन्द्र पिता गुलझार लोधी उम्र 35 साल निवासी ग्राम नौराज थाना बण्डा।

 

थाना विनायका के अपराध क 98/26 में गिरफतार आरोपी

1.अरविन्द्र पिता आशाराम यादव उम्र 44 साल निवासी ग्राम पाटन थाना विनायका।

 

2. भगवान सिह पिता देवीसिह लोधी उम्र 40 साल निवासी ग्राम पाटन याना विनायका।

 

3. मानसिह पिता बिहारी अहिरवार उम्र 45 साल निवासी ग्राम पाटन याना विनायका।

 

4. चन्द्रभान उर्फ चंदू पिता द्वारका सिंह राजपूत उम्र 42 साल नि. ग्राम ततखारा याना बण्डा।

 

5. धर्मेन्द्र पिता भुजबल राजपूत उम्र 30 साल निवासी ग्राम ततरवारा चौकी गूगरा याना बण्डा।

 

6. सोहन पिता उमराव राजपूत उम्र 52 साल निवासी ग्राम ततरवारा चौकी गूगरा थाना बण्डा।

 

7. रोहित पिता उत्तम शिवहरे उम्र 24 साल निवासी महराजा कॉलेज के सामने छतरपुर थाना कोतवाली जिला छतरपुर।

 

8. राघवेन्द्र पिता सोहन राजपूत उम्र 30 साल निवासी ततरवारा।

आपराधिक रिकार्ड

पप्पू लोधी निवासी मेहरूनी, ललितपुर पर पूर्व असे थाना बेहरोल में 34 (2) आबकारी अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध है और जेल में है। रवि लखेरा अंर्तराजिय शराब तस्कर है जिस पर लगभग 25 अपराध पंजीबद्ध है। वर्ष 2025 में इस पर थाना बहेरिया जिला सागर में भी 34 (2) आबकारी अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। चंदू राजा निवासी ततरवार पर कुल 5 अपराध पंजीबद्ध है और बरेठी दुकान के लाइसेंसी मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर पर कुल ।। अपराध पंजीबद्ध है जिसमे 6 अपराध शराब तस्करी के है।फरार आरोपी।

 

1. संदीप लोधी उर्फ यशवंत सिंह ठाकुर पिता कोमल प्रसाद लोधी निवासी चण्डा।

 

2. रवि लखेरा पिता सुरेश लखेरा उम्र 45 साल निवासी ग्राम महेवा थाना ओराख रोड जिला छतरपुर।

 

3. शिवान्जय बकुर निवासी छापरी थाना बण्डा जिला सागर।

 

ईनाम उद्घोषणा

बरेठी मदिरा दुकान के लाईसेसी मनीष लोधी उर्फ यशवंत लोधी निवासी बण्डा एवं रवि लखेरा पिता सुरेश लखेरा उम्र 45 साल निवासी ग्राम निवासी महेवा जिला छतरपुर की गिरफतारी हेतु 20-20 हजार रूपये की ईनाम उद्‌घोषणा की गई है। एवं शेष आरोपीयों की गिरफतारी हेतु 10-10 हजार रूपये की ईनाम उद्‌द्घोषणा की गई है।

 

अपराध में गिरफतार आरोपीयों से पूछताछ कर अन्य आरोपीयों की संलिप्तता के संबध में पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जाती है

Khabar Bharat Ki



About us

Welcome to Khabar Bharat Ki, your go-to destination for the latest news and insights from across India. Our mission is to provide you with timely, accurate, and relevant information that empowers you to stay informed about the issues that matter most.

At Khabar Bharat Ki, we believe in the power of news to shape opinions and drive change. Our dedicated team of journalists and writers are committed to delivering high-quality content that covers a wide range of topics, including politics, business, entertainment, technology, and lifestyle.


CONTACT US

CALL US ANYTIME