किआ इंडिया के प्लांट से 1008 इंजन चोरी


आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में स्थित किआ इंडिया के प्लांट से 1008 इंजन चोरी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि कंपनी के दो पूर्व कर्मचारियों ने स्क्रैप डीलरों के साथ मिलकर पिछले तीन वर्षों में करीब 19.74 करोड़ रुपये (2.3 मिलियन डॉलर) के इंजन चुराए. मार्च में जब किआ इंडिया ने अपने रिकॉर्ड की समीक्षा की, तो पाया गया कि हुंडई से मंगाए गए कई इंजन लापता हैं. इसके बाद कंपनी ने पुलिस से शिकायत की. जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी चालान और गेट पास के जरिए इंजन बाहर निकाले।



