देवास TI दिलीप पुरी हत्याकांड: मुख्य आरोपी अक्कू का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस पर फायरिंग के बाद पैर में लगी गोली….

🇮🇳 ख़बर भारत की-4 नवंबर,2026, देवास | मध्य प्रदेश।
थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक से कुचलकर मारने के आरोपी गजेंद्र उर्फ अक्कू रावत का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है।
देवास, 4 नवंबर 2026 | ख़बर भारत की ।
मध्यप्रदेश के देवास में TI दिलीप पुरी हत्याकांड और अवैध शराब तस्करी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक से कुचलकर मारने के आरोपी गजेंद्र उर्फ अक्कू रावत का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है।
पुलिस की बंदूक छीनकर भागने की कोशिश
मिली जानकारी के अनुसार, देवास पुलिस की टीम आरोपी गजेंद्र उर्फ अक्कू को अलीराजपुर से देवास लेकर आ रही थी। इसी दौरान बरोठा थाना क्षेत्र में पुलिस वाहन का टायर पंचर हो गया। पुलिसकर्मी जब वाहन का टायर बदल रहे थे, तभी आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर एक पुलिस अधिकारी की सर्विस रिवॉल्वर छीन ली और भागने की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई।
देवास अस्पताल से इंदौर किया गया रेफर
घटना के बाद घायल आरोपी को तत्काल देवास जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को इलाज के बाद पूछताछ के लिए लिया जाएगा।
क्या था TI दिलीप पुरी हत्याकांड?
गौरतलब है कि खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी अवैध शराब तस्करी की सूचना पर पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान शराब से भरे ट्रक के चालक ने कथित तौर पर उन्हें वाहन से कुचल दिया था। गंभीर रूप से घायल TI दिलीप पुरी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
इस घटना के बाद पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क की जांच तेज कर दी थी। मामले में पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब मुख्य आरोपी के शॉर्ट एनकाउंटर के बाद इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने हिरासत से भागने और पुलिस पर गोली चलाने की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई। मामले में आगे की जांच जारी है।
ख़बर भारत की | सच की पहचान, देश की आवाज़



