भोपाल का एक 17 वर्षीय किशोर 6 अगस्त को लापता हुआ,गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ।
ख़बर भारत की – 17 अगस्त 2026 – भोपाल
भोपाल का एक 17 वर्षीय किशोर 6 अगस्त को लापता हुआ। गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ।
पांच दिन बाद 11 अगस्त को छोटे तालाब में उसकी लाश मिली। कपड़ों और चप्पलों के आधार पर 14 अगस्त को परिजनों ने शव की पहचान किया।
पुलिस ने करीब 13 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और खुलासा किया कि, प्रथम दृष्टि में पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों ने मृतक किशोर को कथित अपना अंडकोष बेचने पर ₹2 करोड़ का लालच दिया था। जिसे विदेश भेजने की योजना थी।
पोस्टमार्टम के दौरान उसके शरीर से अंडकोष नहीं मिला।
फिलहाल पुलिस इस कथित सौदे के पीछे शामिल लोगों और विदेश भेजने की पूरी योजना की गहराई से जांच कर रही है।
इस से पूर्व भी एक डेड बॉडी बिना अंडकोष के मिली थी।


