भोपाल – मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल के रजिस्ट्रार मुकेश सिंह को हटाया गया।
ख़बर भारत की -14 आगस्त 2026-भोपाल
भोपाल – मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल के रजिस्ट्रार मुकेश सिंह को हटाया गया।
डिप्टी सीएम और लोक स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश देने के बाद कार्रवाई की गई।
नर्सिंग परीक्षाओं में गड़बड़ी और रिजल्ट में देरी के चलते लिया गया कड़ा एक्शन।
काउंसिल के दफ्तर के बाहर छात्र पिछले पांच दिनों से अलग-अलग मांगों को लेकर कर रहे हैं प्रदर्शन, जिसके कारण ये फैसला लिया गया हैं।
नर्सिंग छात्रों के संगठन NSO के सदस्य 8 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर हैं।
इसके अतर्गत छात्रों की मांग है -सभी जीएनएम स्टूडेंट्स के परिणाम घोषित किए जाए और आगामी एग्जाम जल्द से जल्द कराए जाएं। BSc नर्सिंग छात्रों के रिजल्ट घोषित हो,परीक्षाएं करवायी जाएं।
इसके अलावा अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति और ओबीसी वर्ग व पैरामेडिकल छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाए।
साथ ही साथ EWS और सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की व्यवस्था की जाए एवं नर्सिंग और पैरामेडिकल संस्थानों को जबलपुर स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी से जोड़ा जाए और फैकल्टी मैनेजमेंट सिस्टम भी लागू किया जाए।
छात्रों को कहना है कि परीक्षा में गड़बड़ी और रिजल्ट में देरी से स्टूडेंट्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
