यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा- *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री* मध्यप्रदेश.
ख़बर भारत की -14 सितंबर 2026, भोपाल
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। राजस्थान के निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत और कांग्रेस की करारी हार इसका स्पष्ट प्रमाण है। विशेषकर कोटा में भाजपा की बड़ी जीत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता और युवा भाजपा के विकास एवं सुशासन के साथ खड़े हैं। इस ऐतिहासिक विजय के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी, प्रदेश भाजपा संगठन और सभी कार्यकर्ताओं को मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
*डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री* मध्यप्रदेश

