योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर भावुक हुए CM मोहन यादव, बोले- मां की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता….

🇮🇳 ख़बर भारत की-21 नवंबर,2026, भोपाल |उत्तर प्रदेश
Report -Nidhi Chaurasia
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
21 नवंबर,2026, भोपाल |उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने शोक संदेश में कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी के निधन का समाचार प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि मां का साया सिर से उठना बेहद पीड़ादायक होता है।
मां को खोने का दर्द समझता हूं: मोहन यादव
मुख्यमंत्री ने अपनी व्यक्तिगत भावनाएं साझा करते हुए कहा कि उनकी माताजी भी अब इस दुनिया में नहीं हैं, इसलिए वह मां को खोने के दर्द को समझ सकते हैं।
उन्होंने कहा, “संसार में मां की कमी को कभी कोई पूरा नहीं कर सकता है।”
बाबा महाकाल से की दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना

डॉ. मोहन यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत सावित्री देवी को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और मोक्ष प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके पूरे परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।
91 वर्ष की उम्र में हुआ सावित्री देवी का निधन :-
योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में 20 नवंबर 2026 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ थीं।
मां के निधन की खबर मिलने के बाद योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
राजनीतिक जगत में शोक की लहर :-
सावित्री देवी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस दुख की घड़ी में योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
ख़बर भारत की | सच की पहचान, देश की आवाज़



