- #MPPSC2027 #MPPSCExamCalendar #MPPSC #MohanYadav #MPPSCPrelims #MPPSCMains #GovernmentJobs #MPNews #BhopalNews #YouthYear2027 #ख़बरभारतकी
- Khabar Bharat Ki
- Madhya Pradesh News
- Mohan Yadav News
- MP Government Jobs 2027
- MPPSC 2027
- MPPSC Breaking News
- MPPSC Exam Calendar 2027
- MPPSC Exam Calendar 2027 MPPSC 2027 Exam Date MPPSC State Service Exam Twice 2027 MPPSC Prelims 2027 MPPSC Mains Exam Date 2027 मुख्यमंत्री मोहन यादव MPPSC घोषणा एमपीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2027
- MPPSC Exam Date
- MPPSC Indore
- MPPSC Latest News
- MPPSC Mains 2027
- MPPSC Prelims 2027
- MPPSC Special Exam
- MPPSC Twice a Year
- सरकारी नौकरी 2027
MPPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, परीक्षा कैलेंडर जारी….

🇮🇳 ख़बर भारत की-21 नवंबर,2026, भोपाल | इंदौर
Report -Nidhi Chaurasia
MPPSC ने 2027 का परीक्षा कैलेंडर जारी किया। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 24 जनवरी और 2 मई को होगी। जानें MPPSC Prelims, Mains और अन्य 25 परीक्षाओं की तारीखें।
21 नवंबर,2026, भोपाल | इंदौर
2027 में दो बार होगी MPPSC राज्य सेवा परीक्षा :-
MPPSC के जारी कैलेंडर के अनुसार पहली राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 24 जनवरी 2027 को आयोजित होगी। वहीं दूसरी विशेष राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2 मई 2027 को प्रस्तावित है।
पहली राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 10 से 15 मई 2027 तक होगी, जबकि दूसरी विशेष मुख्य परीक्षा 9 से 14 अगस्त 2027 तक आयोजित करने का कार्यक्रम है।
MPPSC परीक्षा कैलेंडर 2027 की महत्वपूर्ण तारीखें
👇

25 परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी :-
आयोग के कैलेंडर में राज्य सेवा परीक्षा के अलावा इंजीनियरिंग, वन सेवा, उच्च शिक्षा, चिकित्सा, तकनीकी शिक्षा और विभिन्न विभागों की भर्ती परीक्षाएं भी शामिल हैं। कुल 25 परीक्षाओं का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर परीक्षा कैलेंडर जारी होने की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने युवा वर्ष 2027 में MPPSC राज्य सेवा परीक्षा साल में दो बार आयोजित करने का जो संकल्प लिया था, उसे धरातल पर उतारने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे युवाओं को अपनी तैयारी की बेहतर योजना बनाने और अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिलेगा। सरकार पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना :-
MPPSC ने स्पष्ट किया है कि जारी परीक्षा कैलेंडर संभावित है। संबंधित सरकारी विभागों से रिक्त पदों के मांगपत्र मिलने के बाद ही भर्ती विज्ञापन जारी किए जाएंगे।
न्यायालयीन मामलों, विभागीय मांगपत्रों और प्रशासनिक परिस्थितियों के अनुसार परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव संभव है। अभ्यर्थियों को आवेदन और पात्रता संबंधी जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए।
👇
आधिकारिक वेबसाइट: https://mppsc.mp.gov.in/
ख़बर भारत की | सच की पहचान, देश की आवाज़



